पुराने चोटों और घावों के निशानों को आसानी से ऐसे हटाएं

पुराने चोटों और घावों के निशानों को आसानी से ऐसे हटाएं

सेहतराग टीम

हमें अक्सर चोट लगती रहती है। कई बार हमारे बचपन में जो चोट लगी होती है उसका निशान हमारे शरीर पर रहता है। इसकी वजह से हमें कई तरह की समस्याएं होती हैं। वहीं अगर ये निशान चेहरे पर हो तो और भी परेशानी होती है। क्योंकि इससे आपको चेहरा खराब लगने लगता है। ऐसे में पुराने निशान को कैसे खत्म करें ये सभी लोग सोचते हैं। ऐसी स्थिति में आज हम आपको कुछ घरेलू तरीका बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपने पूराने से पूराने घांव के निशान को खत्म कर सकते हैं।

पढ़ें- जानिए, उम्र के हिसाब से एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए?

इन घरेलु नुस्खों से चोट के निशान से पाएं छुटकारा (Home Remedies to Get Rid of Scars Fast in Hindi):

आंवला

आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। आंवला का पेस्ट लें और उसमें जैतून का तेल मिला लें। इसे घाव वाले निशान पर लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से घाव का निशान पर फर्क दिखने लगेगा। 

शहद भी कारगर

शहद भी चोट या फिर घाव के निशान को मिटाने में कारगर है। इससे लिए बस दो चम्मच शहद लें और उसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं। अब निशान वाली जगह पर इस मिश्रण को करीब 3 मिनट तक रहने दें। इसके बाद घाव वाले निशान पर तौलिया को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे निशान वाले स्थान पर रखें। जब तौलिया की गर्माहट खत्म हो जाए तो निशान को साफ करें। ऐसा रोजाना करने से धीरे-धीरे निशान हल्का होने लगेगा।

प्याज का रस

प्याज का रस भी किसी भी निशान को आसानी से मिटा सकता है। इसके लिए बस प्याज का रस लें और उसे चोट वाले निशान पर लगाएं। कुछ देर के लिए प्याज के रस के ऐसे ही घाव के निशान वाली जगह पर रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से जल्द ही निशान हल्का पड़कर गायब हो जाएगा। 

 टी ट्री तेल लगाएं

टी ट्री तेल भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। बस इस तेल को आधा चम्मच लें और उसमें आधा चम्मच गर्म पानी मिला लें। इसे निशान वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथ से मसाज कर करीब 10 मिनट बाद पानी से धोकर कपड़े सो पोछ लें। रोजाना ऐसा करने से आपको असर दिखने लगेगा।  

नींबू का रस

नींबू नैचुरल ब्लीच का काम करता है। इसी वजह से इससे किसी भी चोट के निशान को आसानी से मिटाया जा सकता है। सबसे पहले चोट के आसपास की जगह को अच्छे से साफ करिए। उसके बाद नींबू के रस में रूई को डुबोएं और जहां पर चोट का निशान है वहां पर अच्छे से रगड़ें। 10 मिनट तक रगड़ने के बाद नींबू के रस को घाव के निशान पर ऐेसे ही लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में पुराने से पुराना चोट का निशान हल्का होकर गायब हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-

प्रदूषण बढ़ने से बढ़ जाता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी ये जानकारी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।